{"_id":"66e346d4bfbfd963900e2514","slug":"factory-worker-returning-home-from-duty-dies-in-road-accident-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123023-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ड्यूटी से घर लौट रहे फैक्टरी मजदूर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ड्यूटी से घर लौट रहे फैक्टरी मजदूर की सड़क हादसे में मौत
Fri, 13 Sep 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। खरकड़ी मोड़ के समीप लावारिस पशु की टक्कर से बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहे फैक्टरी मजदूर की मौत हो गई। फैक्टरी मजदूर को इलाज के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया था, जहां से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव सूई निवासी 29 वर्षीय सुभाष शहर की एक फैक्टरी में बतौर मैकेनिक काम करता था। गत 11 सितंबर की शाम को वह फैक्टरी में ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह खरकड़ी मोड़ के समीप पहुंचा तो अचानक ही सड़क पर एक लावारिस पशु आगे आ गया। इससे टकराने के बाद बाइक सड़क पर दूर तक जा गिरी। सुभाष को गंभीर चोटें आईं। जिसे इलाज के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां से उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह ने मृतक के पिता रामनिवास के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। मृतक सुभाष की करीब तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। संवाद