{"_id":"6654c53cdb00f6ea4c0206bf","slug":"facing-the-brunt-of-the-heat-there-is-a-queue-outside-the-cowshed-even-for-free-lassi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117909-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गर्मी की झेल रहे मार, मुफ्त की लस्सी के लिए भी लग रही गोशाला के बाहर कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गर्मी की झेल रहे मार, मुफ्त की लस्सी के लिए भी लग रही गोशाला के बाहर कतार
Mon, 27 May 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
गौशाला में लस्सी लेने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।
भिवानी। गर्मी में हर कोई त्रस्त है। ऐसे में थोड़ी शीतलता पाने के लिए भी लोग कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। बात अगर मुफ्त की चीज की हो तो फिर क्या कहने। पतराम गेट स्थित सुनारों की गोशाला में इनदिनों रोजाना सुबह मुफ्त में गाय की लस्सी का वितरण किया जा रहा है। जिसे लेने के लिए भी लोगों की यहां लंबी कतारें लग रही हैं, लोग सुबह ही अपने घर से डोली व बर्तन उठाकर यहां लाइन में लग जाते हैं। गर्मी के दौरान गाय की लस्सी अमृत का काम करती है।
गोशाला के सेवक श्रीराम, कृष्ण धोना, आनंद, लीलू जैन ने बताया कि गोशाला में करीब ढाई हजार गाय हैं, इसमें से अधिकांश गाय लाचार और बिना दूध की हैं। गोशाला में करीब 60 गाय ऐसी हैं जो इस समय दूध दे रही हैं, इन गायों के दूध से गोशाला का खर्च चलाने के लिए घी तैयार कराया जाता है। जिसके बाद जो लस्सी बनती है उसका लोगों में मुफ्त वितरण रोजाना कर दिया जाता है। इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में गाय की लस्सी के लिए भी लोगों के बीच मारामारी बनी है। क्योंकि ये लस्सी पीने के बाद लू लगने का खतरा नहीं रहता है और इससे राबड़ी बनाई जाए तो वह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहती है।
उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से यहां केंचुआ खाद भी तैयार कराई जा रही है। वहीं लस्सी लेने की कतार में कड़ी कमला, माया, भतेरी ने बताया कि वे यहां से रोजाना लस्सी लेकर जाती हैं, जिससे परिवार के सदस्य पीते हैं। गर्मी के मौसम में लस्सी का सेवन बहुत फायदेमंद है।