फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Encroachment removed in front of shops, goods confiscated

दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in front of shops, goods confiscated
रेहडी वालों को हटाते पुलिस व नप कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दशहरा और दीपावली के त्योहार से पहले नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम चलाई। दोपहर बाद नगर परिषद के सफाई दरोगा पुरुषोत्तम दानव व ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में कर्मचारियों ने फुटपाथों पर दुकानों के आगे किए अतिक्रमण को हटाया। नप कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त किया। इसी दौरान दुकानदारों के साथ कर्मचारियों की तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, हांसी गेट से पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तक फुटपाथ को खाली कराने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद दस्ते के साथ जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर ट्राली भी थे। दुकानों के बाहर निर्धारित दायरे से आगे रखे सामान को नप कर्मचारियों ने उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में डाला और आगे बढ़ गए। ट्रैफिक पुलिस ने भी पीली पट्टी से बाहर खड़े वाहनों को जब्त किया। दुकानदारों ने फुटपाथ पर ही जेनरेटर भी रखे थे। जिन्हें हटाने के लिए मात्र दस मिनट का समय दिया। इस दौरान दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटकर अंदर रखने में जुए गए। टीम ने बिना चेतावनी के ही जो मिला, वही समेटा और फिर सीधा ट्रैक्टर के अंदर डालकर आगे का रुख किया। दुकानदारों का सामान उठाने के दौरान कर्मचारियों से कुछ दुकानदार उलझ बैठे और काफी देर तक नोंकझोंक हुई। ट्रैफिक पुलिस ने समझाया कि निर्धारित दायरे से बाहर सामान रखा तो उसे जब्त किया जाएगा। नगर परिषद का त्योहारी सीजन से पहले इस तरह का अभियान दुकानदारों के लिए भी सिरदर्द बन गया, क्योंकि दुकानदार त्योहार से पहले अपनी दुकानों के आगे स्टॉल लगाकर सामान की बिक्री करते हैं। स्टॉल के लिए दुकान के आगे करीब दस फुट तक अतिक्रमण हो जाता है। जिसकी वजह से बाजार में आने वाले लोगों के लिए न पैदल चलने की जगह बचती है और न ही वाहनों के लिए रास्ता। जो जाम की वजह भी बनता है।
विज्ञापन

लगातार जारी रहेगा अभियान
नगर परिषद के सफाई दरोगा पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि नगर परिषद त्योहारी सीजन को लेकर शहर के बाजारों व मुख्य मार्गों के फुटपाथ को खाली कराने के लिए मुहिम चला रही है। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों से भी निर्धारित दायरे से बाहर सामान नहीं रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को कर रहे जागरूक
ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद के साथ मिलकर यह अभियान चलाया है। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और फुटपाथ खाली कराने के साथ साथ नोपार्किंग जोन में वाहनों को खड़े नहीं किए जाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed