{"_id":"590795254f1c1b5a4644260d","slug":"encroachment-police-illegal-coloney-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दुकानों के सामने बने अवैध पक्के चबूतरों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दुकानों के सामने बने अवैध पक्के चबूतरों को तोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटओ अभियान चलाती नगर परिषद टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के अवकाश के बाद नगर परिषद ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजार में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत नप टीम ने लाला लाजपतराय चौक के समीप से की। इस दौरान टीम ने करीब 12 दुकानों के सामने बने अवैध पक्के चबूतरों को तोड़ डाला।
प्रशासनिक कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन नप टीम ने इसे नजरअंदाज करते हुए अपनी कार्रवाई जारी रखी। इसके अलावा मई माह में चलाए जाने वाले अभियान का खाका तैयार करने में नप अधिकारी जुटे हुए हैं। वहीं उपायुक्त ने भी अभियान को जारी रखने के आदेश नगर परिषद को दे दिए है।
अप्रैल माह में शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार सुबह करीब दस बजे नगर परिषद की टीम लाला लाजपतराय चौक पर पहुंची। इस दौरान नगर परिषद टीम के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। नगर परिषद टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर रखा सामान उठाना शुरू कर दिया जबकि कुछ कार्रवाई के विरोध में आ उतरे। उनके विरोध को नजरअंदाज करते हुए टीम ने अभियान जारी रखा। गौरतलब है कि जिला उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा के आदेशों पर नप शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। वीरवार के बाद तीन दिन का अवकाश होने के चलते अभियान बंद पड़ा था लेकिन सोमवार को अभियान फिर से शुरू हो गया
विज्ञापन
चबूतरे तो तोड़े लेकिन टीन शेड बरकरार
उपायुक्त के आदेशों पर अमल करते हुए नगर परिषद ने करीब आधा दर्जन मुख्य सड़कों से अतिक्रमण के खात्मे के लिए पक्के चबूतरे तोड़ दिए हैं लेकिन अब भी इन दुकानों के आगे टीन शेड बरकरार है। टीन शेड की आड़ लेकर दुकानदार इनके नीचे सामान रखकर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे हैं और नप अधिकारी इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं। नप सूत्रों की मानें तो शहरभर के 70 फीसदी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे टीन शेड डाल रखी है। ये टीन शेड करीब पांच से सात फुट तक आगे निकली हुई है जोकि अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है। अभियान के दौरान नप टीम को टीन शेड की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।
वर्जन:
हमारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। तीन दिन के अवकाश केचलते अभियान नहीं चलाया गया। इस माह भी अभियान जारी रहेगा और हम जल्द ही दुकानों के आगे डाले गए टीन शेड को भी हटवा देंगे।
दिनेश यादव, एमई नगर परिषद
वर्जन::
नगर परिषद को इस संबंध में मैंने आदेश दे रखे हैं। जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। शहर के सौंदर्यकरण के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि शहर को सुंदर बनाने के लिए अभियान में अपना सहयोग करे।
विजय कुमार सिधप्पा, डीसी