फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees protest against transfer policy

Bhiwani News: कर्मचारियों का स्थानांतरण नीति के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Employees protest against transfer policy
भिवानी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार की मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में एमपीएचडब्ल्यू पुरुष एवं महिला वर्ग को शामिल करने पर आपत्ति जताई। एसोसिएशन ने इस पॉलिसी को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के हितों के विपरीत बताया। जिला प्रधान रविंद्र कुमार और राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने कहा कि पॉलिसी में पदों को सीमित करने से परेशानी होगी। तकनीकी खामियों के कारण भी कर्मचारियों को दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंनेएमपीएचडब्ल्यू और एमपीएचएस वर्ग को इस पॉलिसी से बाहर रखने की मांग की। कर्मचारियों का कार्य टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीबी नियंत्रण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ा है। बार-बार तबादलों से मरीजों की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed