{"_id":"5790c61b4f1c1b6949c4bf7e","slug":"electricity-thief-special-tam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के लिए स्पेशल टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने के लिए स्पेशल टीम गठित
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी और करोड़ों की बकाया बिजली बिलों की राशि निगम के अधिकारियों के लिए सरदर्द बनी हुई है। डिफाल्टर व बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से निपटने के लिए बिजली निगम के अधिकारी अब सख्ती बरतने के मूड में हैं। बिजली निगम ने अर्बन क्षेत्र में फिलहाल 22 घंटे बिजली देने का शेड्यूल बनाया हुआ है। मगर बिजली चोरी के मामले इसमें आड़े आ रहे है। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में प्रतिदिन औसतन बिजली खपत पौने तीन लाख यूनिट के करीब है। इसमें से 45 प्रतिशत बिजली चोरी की जा रही है। ऐसे में मजबूरीवश महज 15 घंटे ही बिजली पूरे शहर को मुहैया हो पा रही है। निगम अधिकारियों के लिए अधिकतम लाइन लॉस टारगेट 15 प्रतिशत है। ऐसे में शहर में फिलहाल तय सीमा से तीन गुणा ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। इससे प्रतिदिन निगम को करीब 25 से 30 लाख की चपत लग रही है। पिछले सप्ताह ही निगम अधिकारियों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई है। एक टीम में पांच सदस्य है और हर टीम की अगुवाई एक जेई कर रहा है। अब तक टीम सदस्यों ने रेलवे रोड़ पर तीन, शांति अस्पताल वाली गली में दो, पुरानी अनाज मंडी में दो, वार्ड नंबर 18 में एक बिजली चोरी का केस पकड़ा है। इन उपभोक्ताओं पर दो से पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी लगाया है।
शनिवार को भी दूर होंगी बिल की त्रुटियां
निगम के एक्सईएन ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियतों के लिए निगम ने नई योजना भी तैयार की है। इसके तहत अब शनिवार को भी बिल काउंटर भी खुला रहेगा। इस दौरान बिल ठीक होने के अलावा बिल भरा भी जाएगा। उपभोक्ताओं की तरफ निगम की करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया है। आगामी डेढ़ माह के अंदर इनकी रिकवरी करना ही निगम का लक्ष्य रहेगा। ै।
शहर के बिजली कनेक्शनों के ये हैं आंकड़े
17,700 घरों में हैं बिजली कनेक्शन, दुकानों के हैं करीब 3350 कनेक्शन. स्ट्रीट लाइटों के हैं 21 कनेक्शन. बड़े उद्योगों के हैं 20 कनेक्शन. लघु उद्योगों के 278 कनेक्शन. शहर में ट्यूबवेल के हैं 21 कनेक्शन