फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Efforts to stop cheating in board exams: Board Chairman

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने का प्रयास : बोर्ड चेयरमैन

Sun, 09 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Efforts to stop cheating in board exams: Board Chairman
नवनियुक्त चेयरमैन पवन कुमार।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन पवन कुमार ने कहा कि 10वीं व 12वीं की चल रही परीक्षाओं में निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं में पूरे प्रदेश में नकल को रोकना प्राथमिकता है। बोर्ड परीक्षाओं में पेपर आउट के मामलों में प्रदेश सरकार व शिक्षा बोर्ड ने नकल कराने में शामिल निरीक्षक, छात्रों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, उन्होंने कहा कि अब जल्द अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन




शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन पवन कुमार ने कार्यभार संभाला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक बुजुर्ग महिला ने बोर्ड चेयरमैन को कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद, बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हरियाणा प्रदेश में 10वीं के गणित के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर से पूछे गए प्रश्न के मामले को कमेटी बनाकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। कमेटी के निर्णय पर ही तय किया जाएगा कि 10वीं के गणित के पेपर के विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाए या नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लागू करने का कार्य किया है। वह न केवल स्कूली, बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर भी लागू की गई है। नई शिक्षा नीति के तहत उनका उद्देश्य संस्कारवान शिक्षा देना तथा बच्चों के रुचि के विषयों को शामिल करना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि नवनियुक्त बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार इससे पूर्व चरखी दादरी जिला राजकीय पीजी कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही वे दो वर्षों तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में संयुक्त सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। इस मौके पर बोर्ड सचिव डॉ मुनीश नागपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed