{"_id":"5907975b4f1c1b5b35441317","slug":"education-jbt-teacher-appointment-letter-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को भी नियुक्ति पत्र की जगह मिले धक्के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को भी नियुक्ति पत्र की जगह मिले धक्के
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र मिलने में लगातार हो रही देरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति की आस में जेबीटी अध्यापकों के चेहरे खिले हैं तो नियुक्ति पत्र मिलने में लगातार हो रही देरी से निराशा भी है। सोमवार को मेडिकल के फेर में अधिकतर चयनित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। ऐसे में चक्कर काटने क बाद उन्हें निराश ही लौटना पड़ा। करनाल जैसे दूर-दराज के जिलों से आए शिक्षकों को अधिक परेशानी है। सोमवार को 215 में से महज तीन को ही नियुक्ति पत्र मिल पाया।
पिछले चार दिन से चयनित जेबीटी शिक्षक नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। शुक्रवार को निराश लौटना पड़ा था। शनिवार को विरोध जताया तो फार्म जमा हुए। सोमवार को फार्मों की वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद थी, मगर मेडिकल सर्टिफिकेट की शर्त के फेर में सोमवार को भी लटक गया।
सोमवार सुबह 215 चयनित जेबीटी शिक्षकों में से करीब 175 शिक्षक अपने परिजनों के साथ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नियुक्ति पत्र के लिए पहुंचे। यहां पहले उनके कागजात की जांच हुई और फिर उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया। जहां धक्के खाने के बाद महज सात-आठ शिक्षकों के ही मेडिकल सर्टिफिकेट बन पाए। बाकी को मंगलवार सुबह फिर से अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए चक्कर लगाने होंगे। जिन सात-आठ के मेडिकल सर्टिफिकेट बने, वे शाम तक नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां तीन को नियुक्ति पत्र मिले।
विज्ञापन
करनाल से आए हैं और शनिवार को बुलाया था लेकिन कागजात जमा नहीं हो पाए। आज कागजात जमा हुए। साढ़े तीन बजे फार्म जमा होने के बाद चार बजे लिस्ट लगाई गई। उसके बाद मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए कहा। अस्पताल गए तो पता लगा कि ओपीडी दो बजे तक ही होती है और ट्रीटमेंट स्लिप लेनी होती है। अब कल मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए चक्कर लगाने होंगे।
- पूनम, चयनित शिक्षक, करनाल
नहीं बन पाया मेडिकल
मैं रोहतक से आई हूं। शनिवार को किसी तरह दस्तावेज तो जमा हो गए मगर मंगलवार को उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए कहा गया है। अस्पताल के चक्कर लगाए मगर मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बन पाया। अब मंगलवार को मेेडिकल सर्टिफिकेट बनवाएंगे। यहां बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
- मीनू, चयनित शिक्षक, रोहतक
हिसार से आई हूं। शुक्रवार से चक्कर काट रही हूं। कभी कोई समस्या तो कभी कोई। अब मेडिकल सर्टिफिकेट की शर्त के कारण नियुक्ति पत्र नहीं मिला। मंगलवार को मेडिकल सर्टिफिकेट बनने और नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद है। नियुक्ति पत्र में देरी होने से परेशानी हो रही है।
पुष्पा, चयनित शिक्षक, हिसार