फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education board employees expressed happiness over salary hike

Bhiwani News: एचकेआरएन कर्मचारियों की 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों ने जताई खुशी

Sat, 28 Jun 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Jun 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Education board employees expressed happiness over salary hike
भिवानी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए लड्डू बांटकर जश्न मनाया और सरकार के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्मचारी नेता पवन शर्मा हालुवासिया ने कहा कि एचकेआरएन कर्मचारी पिछले लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में वेतन में 5 प्रतिशत की यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के मासिक बजट के लिए राहतकारी साबित होगी।
विज्ञापन

पवन शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि हरियाणा के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को जल्द से जल्द जॉब सिक्योरिटी भी प्रदान की जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, राजकुमार, सोनपाल, कुलदीप सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed