फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drivers and owners demonstrated by closing forks in protest against overloaded dumpers.

Bhiwani News: ओवरलोड डंपरों के विरोध में कांटे बंद कर चालकों व मालिकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Drivers and owners demonstrated by closing forks in protest against overloaded dumpers.
खानक में ओवरलोड डंपरों के ​खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण।
तोशाम। सरकारी एजेंसी एचएसआईआईडीसी खानक पहाड़ से पत्थरों से भरे ओवरलोड डंपर निकाल रही है। इसको लेकर बुधवार को फिर से डंपर मालिक व चालकों ने कांटे बंद कर विरोध किया व एचएसआईआईडीसी के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

खानक में एचएसआईआईडीसी की ओर से खनन कार्य किया जा रहा है। करीबन एक माह पहले तक गाड़ियां अंडरलोड चल रही थीं। एक सप्ताह से गाड़ियां ओवरलोड चलाने के कारण गाड़ी मालिक व चालकों में काफी रोष है। इसको लेकर गाड़ी मालिक व चालक तीन से चार बार कांटे बंद करवा चुके हैं।
विज्ञापन

चालक व गाड़ी मालिकों का कहना है कि गाड़ी करीबन 4 सौ फीट ऊपर से ओवरलोड पत्थर भरकर लाती है तो हादसा होने का भय रहता है। ओवरलोड गाड़ी रुकती नहीं है। ओवरलोड ले चलते जब कोई हादसा हो जाएगा उसका कोन जिम्मेदार होगा। चालकों के कहना है कि खानक पहाड़ से उनका रोजगार जुड़ा हुआ है लेकिन रोजगार बचाने के चक्कर में वे अपनी जिंदगी दांव पर नहीं लगा सकते। वे गाड़ियों में ओवरलोड भरकर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि जब वे सड़क पर ओवरलोड पत्थर भरकर जाएंगे तो सरकारी अधिकारियों का भय होगा। भय में गाड़ी तेज चलेगी सड़क पर भी हादसे का भय बना रहेगा। ओवरलोड के विरोध में बुधवार को फिर गाड़ी मालिक व चालकों ने कांटे बंद रखे। जल्द ही उनका समाधान नहीं हुआ तो वे रणनीति बनाकर आगामी कार्रवाई करेंगे।

धरना दे रहे पवन ने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा ओवरलोड बंद नहीं किया जा रहा है। अब भी प्रत्येक गाड़ी में क्षमता से ज्यादा पत्थर डाला जा रहा है। जो गलत है। इस बारे में एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि पहले दोनों पक्षों को बुलाया था। तब उन्होंने कहा था कि उनका मामला सुलझ गया है। वीरवार को मौके पर निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed