{"_id":"57b9ef914f1c1b9663d4f478","slug":"drinking-water-dirty-protest-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी, पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी, पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Drinking water
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिनोद गेट क्षेत्र की पुराना पटवारखाना मार्ग पर पेयजल किल्लत, गंदगी और रास्ता नहीं होने से लोग परेशान है। लोगों ने एकत्रित होकर रोड जाम किया और करीब 20 मिनट तक नगर परिषद अधिकारियों, जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाए। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे खाखी बाबा मंदिर के सामने पुराना पटवारखाना मार्ग के लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर एकत्रित हुए।
सुरेंद्र, जयभगवान, राजेंद्र आदि ने बताया कि पिछले आठ साल से गली में पेयजल संकट बना हुआ है। कई वर्षों पहले यहां लाइन बिछाई गई थी जो कि बहुत पतली है और उससे पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। इस कारण अधिकतर कॉलोनियों में पानी ही नहीं पहुंच पाता मौके पर सुरेंद्र, रामकिशन, विकास, निशांत, जयभगवान, अनुज, मनोज, विवेक आदि ने रोष जताया।