{"_id":"6839e1297f0b9430010cfdfb","slug":"drains-and-sewers-will-be-cleaned-by-june-15-adc-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134761-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून तक होगी ड्रेनों व नालों की सफाई : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून तक होगी ड्रेनों व नालों की सफाई : एडीसी
Fri, 30 May 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 30 May 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
ड्रेनों व नहरों की सफाई को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते एडीसी मुनीष नागपाल।
भिवानी। एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसून के मद्देनजर 30 जून तक जिले में सभी बाढ़ राहत से संबंधित कार्यों को पूरा करवाएं। इसके अलावा 15 जून तक सभी ड्रेनों व नालों की सफाई करवाना भी सुनिश्चित करें। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर सफाई कार्यों का निरीक्षण करें और उसकी पूरी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें।
एडीसी लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य, नगर परिषद विभागों के अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी इन सभी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उपमंडल स्तर पर उपमंडल अधिकारी को साथ लेकर ड्रेनों व नालों की सफाई कार्यों व बाढ़ राहत से संबंधित सभी कार्यों का जायजा लें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम से पहले सभी कार्य पूरा करवाएं, ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
समीक्षा बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों ने एडीसी को बताया कि भिवानी के 11 किलोमीटर क्षेत्र में छह किलोमीटर की सफाई हो चुकी है। पांच किलोमीटर की सफाई भी 10 जून से पहले कर दी जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सफाई योग्य 224 किलोमीटर में से 103 किलोमीटर लंबी ड्रेनों की सफाई की जा चुकी है। इसी प्रकार से जनस्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग डिविजन में 15 जून से पहले सफाई करने को कहा। इस दौरान नगर परिषद ईओ राजा राम, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन व अश्वनी सुहाग, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई कंवर पाल, एमसी विभाग से विकास देशवाल मौजूद रहे।