फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Distressed by creditors, a young BJP leader committed suicide by ingesting poison; he was a temporary employee in the revenue department, and a case has been filed against 11 people.

Bhiwani News: कर्जदारों से परेशान होकर युवा भाजपा नेता ने जहर खाकर दी जान, राजस्व विभाग में कच्चा कर्मी था, 11 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Distressed by creditors, a young BJP leader committed suicide by ingesting poison; he was a temporary employee in the revenue department, and a case has been filed against 11 people.
हरीश गुलाटी। 
भिवानी। बवानीखेड़ा में कर्जदारों से परेशान होकर युवा भाजपा नेता हरीश गुलाटी उर्फ हन्नी (34) ने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को हरीश के शव पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को घटना से गुस्साए परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर बवानीखेड़ा में सड़क को जाम कर दिया। इस पर बवानीखेड़ा पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक की पत्नी काजल की शिकायत पर केके गौरिया, नकूल गौरिया, पिंटू काजल, सोनू, सीमा, निशांत, गोविंद वर्मा, प्रिंस, सुशील, सुमित, रमेश टूटेजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हरीश राजस्व विभाग में बतौर कच्चा कर्मचारी काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरीश गुलाटी उर्फ हन्नी गुलाटी की पत्नी काजल ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे वह सब्जी लेने गई थी। जब घर लौटी तो उसके पति ने कहा कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसी समय चार-पांच लोग उनके घर पर आए और गालीगलौज करने लगे। दंपती और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। तबीयत बिगड़ने पर हरीश को अस्पताल ले गए। वहां कुछ लोग आए और वीडियो बनाकर कहा कि यह ड्रामा कर रहा है। रात को उपचार के दौरान हरीश ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने शव उठाने से इन्कार करते हुए रोड जाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई से तीन लाख रुपये का था लेनदेन
हरीश को युवा भाजपा नेता के तौर पर जाना जाता था और राजस्व विभाग में भी कच्चा कर्मचारी था। ढाई से तीन लाख रुपये का लेनदेन था। रुपये नहीं लौटाने पर कर्जदार लगातार दबाव बना रहे थे। परिजनों ने बताया कि इससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस की ओर से 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने पर परिजनों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed