{"_id":"65ad89889bb374fc070a0845","slug":"dispute-over-construction-of-chaupal-of-muslim-community-on-waqf-board-land-work-stopped-bhiwani-news-c-21-hsr1033-305848-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वक्फ बोर्ड की भूमि पर मुस्लिम समुदाय की चौपाल निर्माण पर हुआ विवाद, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वक्फ बोर्ड की भूमि पर मुस्लिम समुदाय की चौपाल निर्माण पर हुआ विवाद, काम रुकवाया
Mon, 22 Jan 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में चौपाल निर्माण में हुए विवाद के बाद मोके पर पहुंची पुलिस।
भिवानी। गांव चांग में वक्फ बोर्ड की भूमि पर मुस्लिम समुदाय की चौपाल निर्माण काम को कई ग्रामीणों ने रुकवा दिया। इसको लेकर दो वर्गों में विवाद बढ़ता देखकर सदर पुलिस थाना एसएचओ और गुजरानी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराकर काम शुरू कराने की बात कही। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि ग्राम पंचायत में समुदाय की चौपाल निर्माण के लिए अर्जी दी थी। जिस पर सरकारी ग्रांट से चौपाल निर्माण का काम ठेकेदार ने शुरू कराया है। ठेकेदार ने जब ईंटें यहां लाकर डाली तो कुछ शरारती तत्वों ने इस भूमि को विवादित बताकर काम रुकवा दिया।
हमें फोन पर सूचना मिली थी कि वक्फ बोर्ड की भूमि पर मुस्लिम समुदाय की धर्मशाला बन रही है। पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों पक्षों से बात कर इस संबंध में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं, संबंधित समुदाय के लोगों को कहा गया है कि वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराकर निर्माण करा सकते हैं।
विज्ञापन
-सतीश कुमार इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी।