फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Diseases are increasing due to spoilage of air, water, food

हवा,पानी,भोजन खराब होने से बढ़ रही है बीमारियां : सांसद धर्मवीर सिंह:

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Diseases are increasing due to spoilage of air, water, food
भिवानी। सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने हनुमान ढाणी चौक स्थित लोहिया परिवार के बीच में पहुंचकर स्वर्गीय सुमित्रा लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविड-19 के दौरान बड़े बेटे के निधन से स्वास्थ्य खराब होने से पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी सुरेंद्र लोहिया की पत्नी सुमित्रा लोहिया का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया।
विज्ञापन

सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोविड-19 का कहर केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में था और उस दौरान देश में काफी क्षति हुई। हालांकि इस बीमारी को खत्म करने के लिए हमारे वैज्ञानिकों एवं सरकार के द्वारा अथक प्रयास किए गए, लेकिन फिर भी काफी परिवारों को कोविड के कहर ने पीड़ित किया। उन्होंने कहा कि हमारा वातावरण, हवा, पानी, भोजन सब खराब होने से अनेक प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। कोविड-19 का दंश आज भी लोगों को पीड़ित कर रहा है। सभी लोग कोविड से किसी न किसी रूप से पीड़ित है। सुरेंद्र लोहिया के बड़े बेटे दीपक लोहिया का कोविड के दौरान असामयिक निधन हो गया था। इस निधन को उनकी माता सुमित्रा देवी सहन नहीं कर पाई। 22 अगस्त को सुमित्रा देवी का निधन हुआ। इस अवसर पर धर्म सेना के संरक्षक बीजेपी नेता रामकिशन हालवास, पीसीसीएआई के राष्ट्रीय महासचिव रवि चौहान, हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम के महंत चरण दास महाराज, पीसीसीएआई के उपाध्यक्ष रमेश सैनी,लायंस क्लब से संजय गोयल,हरियाणा दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सूनसुना,राजेश बिष्ट,पर्यावरण प्रेमी विजय सिंह मार, मा. अजय श्योराण, विवेकानंद हाई स्कूल की संचालिका सावित्री यादव, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार,दिल्ली से वेद टुटेजा आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed