{"_id":"6aad92d852b83616a40558fc","slug":"dilers-house-and-farmhouse-under-police-guard-following-a-death-threat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157278-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गोली मारने की धमकी के बाद पुलिस पहरे में दिलेर का घर और फार्म हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गोली मारने की धमकी के बाद पुलिस पहरे में दिलेर का घर और फार्म हाउस
Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांव खरक में वारदात के बाद घर के बाहर दिलेर खरकिया।
भिवानी। सिंगर दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी रेंज रोवर गाड़ी पर गोली चलाने और इसके बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। दिलेर के घर और फार्म हाउस पर पुलिस तैनात कर दी गई है। परिवार के सदस्यों से किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा।
पुलिस ने दिलेर के घर पर ही उनसे घटनाक्रम का ब्योरा लिया। हमलावर की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के अलावा गांव में अन्य जगहों पर लगे कैमरे भी खंगाल रही है। पंजाब और हरियाणा में गायकों को मिल रहीं धमकियों और यूपी के शामली में सिंगर अंकित बाल्याण की हत्या के बाद दिलेर के परिजन भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।
शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाशों की जान से मारने की धमकी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में गोली कब चली उन्हें पता नहीं चला। दिलेर ने सुबह गाड़ी का शीशा टूटा देखा तो सीसीटीवी कैमरे देखे। तब पता चला कि हेलमेट पहना एक बाइक सवार गाड़ी पर गोली चलाकर भाग गया।
विज्ञापन
एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर खरकिया के परिवार को फिलहाल घर में ही रहने को कहा है। तस्दीक की जा रही है कि धमकी भरी पोस्ट लॉरेंस के गुर्गों की ही है या उनके नाम से दहशत फैलाने के लिए किसी और ने डाली है। हमलावर के पकड़े जाने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
पुलिस टीम साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया पोस्ट के स्रोत तक पहुंचने में जुटी है। भिवानी सीआईए प्रथम, भिवानी सीआईए द्वितीय, सदर थाना पुलिस, खरक चौकी सहित छह टीमें जांच में जुटी हैं।