फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dial 104 will provide pregnant women relief from long queues in hospitals

Bhiwani News: डायल 104 दिलाएगा गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा

Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dial 104 will provide pregnant women relief from long queues in hospitals
नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाते मरीज।
भिवानी। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा दिलवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डायल 104 की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ लेकर गर्भवती महिला सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक से मिलने का समय बुक कर सकती है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं को घर बैठे चिकित्सक से मिलने का समय बुक करने का मौका दे रही है। इसका लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला को अपने मोबाइल फोन से डायल 104 पर कॉल करनी होगी। कॉल करने के तुरंत बाद महिलाओं को चिकित्सक से मिलने का समय मिल जाएगा।
विज्ञापन

समय मिलने के बाद महिला अस्पताल में पहुंच कर तय समय पर चिकित्सक से मिल कर इलाज शुरू कर सकती है। योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए विभाग ने अलग से चिकित्सक व सहयोगी स्टाफ नियुक्त किया है, ताकि अस्पताल में आने वाली महिला की समय से सभी जांच पूरी हो सकें। इसमें महिला की खून जांच, अल्ट्रासाउंड जांच व गर्भवती महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जांच के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सैकड़ों मरीज प्रतिदिन इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। इस कारण गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में तीन से चार घंटे लाइनों में लग कर इलाज करवाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं की सुविधा को देखते हुए इस सुविधा को शुरू किया गया है। इसका लाभ लेकर गर्भवती महिला समय से इलाज शुरू कर सकती है। वहीं जिला सिविल सर्जन ने गर्भवती महिलाओं से इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।

गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में लगने वाली भीड़ से छुटकारा दिलवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डायल 104 की सुविधा शुरू की गई है। गर्भवती महिला 104 पर कॉल कर चिकित्सक से मिलने का समय बुक कर सकती है। समय बुक करने के बाद तय समय पर अस्पताल पहुंच कर महिला अपना इलाज करवा सकती है। इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए स्पेशल चिकित्सक के साथ सहयोगी स्टाफ नियुक्त किया है, ताकि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिला को सभी सुविधा समय से मिल सकें। योजना के तहत गर्भवती महिला की स्वास्थ्य जांच, खून जांच, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधा लेने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, जिला सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article