फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DG Health Dr. Anshaj Singh and Medicine Controller Dr. Dilip Mishra inspected Ayurvedic Hospital and Panchakram Center.

Bhiwani News: डीजी हेल्थ डॉ. अंशज सिंह और मेडिसन कंट्रोलर डॉ. दिलीप मिश्रा ने किया आयुर्वेदिक अस्पताल व पंचक्रम केंद्र का निरीक्षण

Tue, 30 Jan 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
DG Health Dr. Anshaj Singh and Medicine Controller Dr. Dilip Mishra inspected Ayurvedic Hospital and Panchakram Center.
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग में डीजी हेल्थ डॉ. अंशज सिंह व मेडिसन कंट्रोलर डॉ. दिलीप मिश्रा की टीम ने पंचकूला से सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल परिसर में बने आयुर्वेदिक अस्पताल और पंचक्रम केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजी हेल्थ के साथ आए अधिकारियों ने आयुर्वेदिक अस्पताल की व्यवस्थाएं जांची और रिकार्ड का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों को बताया कि कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। वहीं स्वीपर और चौकीदार भी लंबे समय से अस्पताल में नहीं हैं। इससे पहले डीजी हेल्थ व मेडिसन कंट्रोलर ने गांव केलंगा के आयुष केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। जहां चिकित्सक ही गैर हाजिर मिला। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को फोन कर आयुष केंद्र में बुलाया। इसके बाद उससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल भिवानी में डीजी हेल्थ डॉ. अंशज सिंह व मेडिसन कंट्रोलर दिलीप मिश्रा की टीम ने आयुर्वेदिक अस्पताल में सभी कक्षों में पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं की जांच की। वहीं वहां मौजूद चिकित्सकों से भी टीम सदस्यों ने बातचीत की। इसके अलावा अस्पताल का रिकार्ड का भी अवलोकन किया गया। वहां तैनात अधिकारियों को भी टीम ने जरूरी निर्देश दिए। वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल में शौचालय की सफाई नहीं होने से टीम सदस्यों ने वहां तैनात स्टाफ को भी डांटा। इस पर बताया कि लंबे अर्से से स्वीपर का पद खाली पड़ा है। वहीं रात के समय यहां कोई चौकीदार भी नहीं है। ऐसे में आयुर्वेदिक अस्पताल की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता अस्पताल प्रशासन ने अधिकारियों के समक्ष जताई। वहीं अस्पताल में खामियां की रिपोर्ट दर्ज कर करीब चार घंटे बाद टीम वापस पंचकूला लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य महानिदेशालय से टीम आयुर्वेदिक अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आई थी। हमने यहां चिकित्सकों की कमी के अलावा जो भी संसाधनों की कमी थी, उन्हें अवगत करा दिया वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल और पंचक्रम केंद्र में उपकरण काफी पुराने हैं, लेकिन सभी चालू हालत में हैं। अधिकारियों ने इनका भी निरीक्षण किया है।
- डॉ रश्मि शर्मा, इंचार्ज जिला आयुर्वेदिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article