{"_id":"66637c580443d8d2140da624","slug":"devrala-government-iti-got-a-new-trade-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118360-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: देवराला राजकीय आईटीआई को मिली एक नई ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: देवराला राजकीय आईटीआई को मिली एक नई ट्रेड
Sat, 08 Jun 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
कैरू। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निदेशालय ने नए सत्र 2024-25 में प्रदेश की विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नई ट्रेड शुरू की है। संस्थानों की मांग अनुसार ट्रेड की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कुछ ट्रेडों को बंद भी किया है।
इसी कड़ी में भिवानी जिले के गांव देवराला राजकीय आईटीआई को नई ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक मिलने पर युवाओं में खुशी है। ट्रेड बढ़ने पर युवाओं को नए अवसर प्रदान होंगे। पहले काफी ट्रेडों के प्रशिक्षण के लिए लिए प्रशिक्षुओं को दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। अब इसी सत्र से इन ट्रेडों में पंजीकरण होगा। जो पोर्टल पर सीट दर्शाई जाएगी और ऑनलाइन से दाखिला हो होगा। वीरवार को विभाग के महानिदेशक ने पत्र जारी करके नई ट्रेडों पर दाखिले के लिए हरी झंडी दे दी है।
ग्रामीणों ने सराहा संस्थान प्रभारी का काम करने का तरीका
देवराला के ग्रामीण जिला पार्षद नरेंद्र, बीडीसी राजेश, राजकुमार पोटलिया, सरपंच अनिता बाई, प्रमानंद नंबरदार, कपूर सिंह, फोर युवा डब्ल्यू क्लब से गुलशन पंच, महाबीर मास्टर, मातूराम पायल, पूर्व सरपंच हवासिंह, पूर्व सरपंच दलीप शर्मा व रामकुमार आदि ने कहा कि आईटीआई में प्रभारी शैलेंद्र के आने से संस्थान में काफी सुधार व सुविधाएं हुई है। इनके काम करने का तरीका सराहनीय है।
विज्ञापन
उद्योगों की मांग को देखते हुए संस्थान की तरफ से नई ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक को शुरू करने का प्रस्ताव विभाग के पास भेजा गया था। जिसको विभाग ने स्वीकार कर लिया है। संस्थान की तरफ से विभाग का आभार व्यक्त करता हूं। इससे आने वाले समय में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
-शैलेंद्र, वर्ग अनुदेशक इंचार्ज, राजकीय आईटीआई देवराला।