फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deputy Chief Minister of Haryana along with CM of Punjab and Delhi will present in Bhiwani on September 3

Haryana: कल भिवानी में पंजाब, दिल्ली के सीएम सहित हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद, सियासी पारा चढ़ा

Sat, 02 Sep 2023 12:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 12:54 PM IST
सार

हरियाणा में 2024 के चुनाव पहले भिवानी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। तीन सितंबर को राजनीति के तीन दिग्गजों का भिवानी में एक ही समय में होना जिले के लिए बड़ी बात होगी। वहीं, दो दिन बाद पांच सितंबर को भिवानी में सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister of Haryana along with CM of Punjab and Delhi will present in Bhiwani on September 3
हरियाणा डिप्टी सीएम सहित पंजाब व दिल्ली के सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 2024 के चुनावी आगाज से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भिवानी में तीन सितंबर को दिल्ली और पंजाब सूबे के मुख्यमंत्रियों का एक साथ भिवानी आगमन होगा। इसी दिन हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी भिवानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके तहत अभी तक चार हजार नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है और अभी हाल ही में 30 अगस्त को प्रदेश में 1400 सर्कल इंचार्जों की भी नियुक्तियां की गईं। इनका तीन सितंबर को नई अनाज मंडी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के बीच पैठ बनाने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री
दुष्यंत चौटाला भी अब जनता की समस्याएं सुलझाने के साथ कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हो रहे हैं और आगामी चुनावों में पार्टी के जनाधार को भी मजबूत करने के लिए जनता के बीच पैठ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ जुट जाने का मंत्र भी दे रहे हैं।

300 जवान संभालेंगे वीआईपी की सुरक्षा की कमान
जिला पुलिस ने दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रमों को लेकर 300 सुरक्षा जवानों की ड्यूटी लगाई है। ये जवान कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहेंगे और व्यवस्था को संभालेंगे। हालांकि कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस की नाकेबंदी भी रहेगी। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास के रूट भी बदले जाएंगे ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।


अधिकारी के अनुसार
तीन सितंबर को भिवानी में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री भिवानी पहुंचेंगे। इसी के साथ पांच सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल भिवानी आएंगे। इन वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है और सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। -वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed