{"_id":"617af11cef5f8a4de94e8912","slug":"dengue-increasing-in-bhiwani-figure-crosses-100-bhiwani-news-hsr615560258","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बढ़ रहा डेंगू, आंकड़ा 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बढ़ रहा डेंगू, आंकड़ा 100 के पार
विज्ञापन
बहल कस्बे में लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में बताते सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले में डेंगू मच्छर का डंक लगातार गंभीर होता जा रहा है। वीरवार को डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक मरीज दिल्ली से है। इसके बाद जिले के डेंगू मरीजों की संख्या 104 हो गई है। डेंगू के 18 मरीजों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड नंबर नौ में दाखिल करवाया है। मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की भी ड्यूटी लगाई है।
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे में जुटी हुई है। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर स्वास्थ्य कर्मी जहां लोगों को चेतावनी नोटिस जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डेंगू व मलेरिया आशंकित मरीज की ब्लड स्लाइड व सैंपल भी ले रहे हैं। वीरवार को अभियान के दौरान मलेरिया की जांच के लिए 324 ब्लड स्लाइड बनाई, जिनमें से 47 ब्लड स्लाइड शहरी और 277 ब्लड स्लाइड ग्रामीण क्षेत्र में बनाई हैं। गनीमत रही कि सभी स्लाइड की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं वीरवार को डेंगू की जांच के लिए 62 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक 3855 को नोटिस जारी किया है।
एंटी लारवा अभियान जारी
डेंगू से बचाव के लिए एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे लगातार जारी है। जिले में डेंगू की जांच के लिए अब तक 1180 सैंपल लिए हैं। इनमें से 104 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही, जिनमें से 86 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 18 मरीज नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नागरिकों से अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए सावधानी रखें।
विज्ञापन
- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन।