फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand for water tankers increased, shortage in supply

Bhiwani News: पानी के टैंकरों की बढ़ी डिमांड, आपूर्ति में छूट रहे पसीने

Thu, 11 Apr 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Demand for water tankers increased, shortage in supply
भिवानी। गर्मी की शुरुआत में ही शहर में लोग जल संकट से घिर गए हैं। लोगों को पेयजल मुहैया कराने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं पानी के टैंकरों की भी एक बार फिर डिमांड बढ़ गई है। प्राइवेट पानी के टैंकरों के लिए भी लोगों को अब 1200 रुपये से दो हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी रोजाना 50 से 60 पानी के टैंकर ही भिजवा पा रहा है। वहीं डिमांड 70 से 80 पानी टैंकरों की आ रही है। वार्ड पार्षदों के भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों के पास पानी टैंकरों को लेकर फोन घनघना रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की बाहरी कॉलोनियों में पानी की राशनिंग से पहले ही जल संकट के आसार बन चुके हैं। क्योंकि यहां पेयजल लाइन नहीं है, वहीं भूमिगत पानी भी पीने लायक नहीं है। इन कॉलोनियों के लोग पानी के टैंकरों पर ही निर्भर हैं। ये लोग जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुफ्त पानी के टैंकरों की भी टकटकी लगाए बाट देखते हैं। कभी कभार पानी का टैंकर पहुंचता है तो उस पर पानी भरने वालों की बर्तनों के साथ भीड़ भी टूट पड़ती है। महिलाएं और बच्चे पानी को बर्तनाें में भर घर ले जाने की होड़ में भी जुट रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के पुराने जलघर की हालत पानी को लेकर काफी पतली हो चुकी है। इसी को लेकर पानी की राशनिंग भी अब होने लगी है। गली-मोहल्लों में हैंडपंप पर भी अब काफी भीड़ जुट रही है। क्योंकि पीने के पानी का अब हैंडपंप ही सहारा बने हैं। शहर की कई कॉलोनियों के अंदर गंदे पानी की आपूर्ति ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्योंकि टेल तक लगने वाले घरों के अंदर पानी नहीं पहुंच रहा है। मोटर चलाने पर गंदा पानी ही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी दायरे में पानी की दिक्कत चल रही है। मगर विभाग का पूरा प्रयास है कि एक दिन छोड़ एक दिन पूरी सप्लाई मुहैया कराई जाए। वहीं शहरवासियों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे पानी की अहमियत को समझे और इसे बचाने का पूरा प्रयास करें, तभी इस स्थिति से बाहर आ सकते हैं।
- ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article