फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Death of a young man standing near the bike due to a car collision

कार की टक्कर से बाइक के पास खड़े युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man standing near the bike due to a car collision
भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव कुड़ल के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना जूईकलां पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव कुड़ल वासी ईश्वर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का अमित व छोटा नितिन है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसका बड़ा लड़का अमित व भांजा साहिल और उसकी बहन कमला गांव कुड़ल में कृष्ण के मकान के पास बाइक के पास मोड़ पर साइड में खड़े थे। इसी दौरान लोहारू की तरफ आई एक कार ने खड़ी बाइक व इन तीनों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साहिल, अमित व कमला को चोटें आईं, जिन्हें पहले लोहारू और फिर भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने अमित को ज्यादा चोटें होने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। जूईकलां पुलिस के जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल प्रवेश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता ईश्वर के बयान दर्ज कर अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed