फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC heard 54 problems in solution camp

Bhiwani News: डीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 54 समस्याएं

Fri, 21 Jun 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 21 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
DC heard 54 problems in solution camp
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर में मौजूद एसपी वरूण सिंगला व अन्य अ​धिकारी।
भिवानी। प्रदेश सरकार व डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में जिले में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान मिल रहा है। अब तक जिले में लगभग 336 लोगों की समस्याएं रखीं, इनमें 100 का समाधान हो चुका है।
विज्ञापन


यह जानकारी एडीसी हर्षित कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर के दौरान दी। एडीसी हर्षित कुमार, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, सीटीएम विपिन कुमार, एसडीएम हरबीर सिंह ने शिविर में परिवार पहचान पत्र के अलावा प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, पुलिस से संबंधित तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों से संबंधित मामलों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एडीसी ने लोगों की 54 समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर जिला स्तर का स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में व प्रत्येक उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक पुलिस से संबंधित लगभग 22 शिकायतें आई हैं। इनमें 20 समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed