{"_id":"6a4c885da9821893d309f3a1","slug":"youth-shot-at-in-bhiwani-amid-personal-enmity-bullet-grazed-his-back-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग: पीठ से छूकर निकली, आरोपी पहले भी वारदात को दे चुका है अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग: पीठ से छूकर निकली, आरोपी पहले भी वारदात को दे चुका है अंजाम
Tue, 07 Jul 2026 10:32 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:32 AM IST
सार
पीड़ित मिंटू उर्फ लारा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से करीब डेढ़ माह पहले आपसी विवाद हो गया था। आरोपी संजय पहले भी वारदात में शामिल रहा है ओर तोशाम पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिवानी के गांव दांग कलां में सोमवार रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग गांव के ही एक युवक पर की गई। जिससे गोली उसकी पीठ को छूकर निकल गई। घायल दांगकलां निवासी मिंटू उर्फ लारा को जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया वहीं तोशाम पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया वहीं अस्पताल पहुंच घायल युवक के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दांगकलां निवासी मिंटू उर्फ लारा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से करीब डेढ़ माह पहले आपसी विवाद हो गया था। इसी रंजिश में सोमवार रात करीब आठ बजे गली में जाते समय पीछे से संजय नामक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी पीठ को छूकर निकल गई।
विज्ञापन
आरोपी संजय पहले भी वारदात में शामिल रहा है ओर तोशाम पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोबारा वारदात के बाद भी संजय मौका से भाग गया। फिलहाल तोशाम पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर आर्म्ज एक्ट व हत्या प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन