फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   student fight in ITI

आईटीआई में भिड़े छात्र गुट, खूब हुआ हंगामा

Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 13 स्थित आईटीआई में दो छात्र गुटों के बीच झगड़ा हुआ। इस कारण खूब हंगामा भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक भाग खड़े हुए। पुलिस काफी समय तक आईटीआई व भगत सिंह चौक के पास तैनात रही ताकि छात्र गुटों में दोबारा झगड़ा न हो।
विज्ञापन


आईटीआई में शनिवार को दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया था। हाथापाई भी हुई। शनिवार के बाद सोमवार को दोबारा आईटीआई खुली तो दोनों गुट अपने कुछ बाहरी साथियों को लेकर भी पहुंचे। पहले आईटीआई परिसर में दोनों छात्र गुटों में नोंक-झोंक हुई और फिर आईटीआई के बाहर। यहां झगड़ा भी हुआ और दोनों गुटों में हलकी हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


इस दौरान काफी हंगामा हुआ और लोग झगड़े को देखने के लिए सड़क पर खड़े हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख युवक मौके से भाग निकले। एक छात्र ने नाम नहीं बताते हुए कहा कि आईटीआई में कुछ छात्र फरीदाबाद से है। जिनका भिवानी के युवकों के साथ शनिवार को झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज एक पक्ष समझौते के लिए कुछ युवकों को बुलाकर लाया था। इस दौरान यहां गलतफहमी हुई और झगड़ा हुआ। मामले में सेक्टर 13 चौकी से एसआई रमेश कुमार ने बताया कि छात्रों का आपसी झगड़ा था। पुलिस सूचना पर गई तो सभी भाग गए। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed