फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Send my wife, my son, take

मेरी पत्नी को भेज दो, अपना बेटा ले जाओ

Fri, 20 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 20 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव डुडीवाला नंदकरण में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मायक से वापस लाने के लिए अपने साले का अपहरण कर लिया। अपहृत युवक के परिजनों को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। उधर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं के चुंगल से बचा लिया। हालांकि इस दौरान अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

यह है मामला
गांव डुडीवाला निवासी मुकेश कुमार की चाचा की लड़की गोपालवास गांव में ब्याही गई थी और पिछले कुछ समय से पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव होने के कारण वह अपने मायके आई हुई थी। बुधवार देर रात मुकेश अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए गया तो सुबह पहुंचे परिजनों को गायब मिला। परिजनों ने जब उसके फोन पर संपर्क किया तो उसके रिश्ते में लगने वाले जीजा ने फोन उठाया और कहा कि मुकेश उसके पास सुरक्षित है। यदि उसे सकुशल पाना है, तो पहले उसकी पत्नी को गोपालवास भेज दो। इस घटना से मुकेश के परिजनों भयभीत हो गए और उन्होंने बाढड़ा पुलिस को सूचना दी। बाढड़ा के थाना प्रभारी देशराज ने दो टीमों का गठन कर अलग अलग संभावित स्थानों पर छापेमारी शुरू की। मोबाइल की लोकेशन व अपहरर्णकर्ताओं के परिजनों पर दबाव डाला गया तो अपहरणकर्ता मुकेश को गांव गोपालवास के साथ लगते महेंद्रगढ़ जिले के नावां गांव के ख्ेातों में बने लावारिश कमरे में छोड़ कर फरार हो गए, जिसे पुलिस टीम ने मात्र तीन घंटे में बरामद कर उसका उपचार करवाया। अपहरर्णकर्ताओं ने मुकेश के शरीर पर जगह-जगह लाठी डंडों से घायल किया हुआ था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पीड़ित युवक को उसके रिश्ते में जीजा लगने वाला रिश्तेदार सुकेश ने अपने साथियों के साथ उठाया और उसके हाथ पैर बांध कर लावारिश कमरे में रखा गया था। मगर पुलिस टीमों की सक्रियता के कारण वे घबरा गए और दोपहर तक पुलिस ने उसे सकुशल बरामद करने में सफल रही है। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित भादस की आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed