{"_id":"7ee83d69da617f0e7b7c827f2f21d2c8","slug":"police-free-youth-alleged-in-sabotage-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छोड़े तोड़फोड़ मामले में पकड़े गांव के युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने छोड़े तोड़फोड़ मामले में पकड़े गांव के युवक
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच दिनों से ढाणी चांग में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार को कस्बे का बाजार बंद रहा। ग्रामीणों ने पंचायत कर धार्मिक स्थल निर्माण का विरोध किया।
ग्रामीणों के विरोध के चलते उपायुक्त ने निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही तोड़फोड़ के आरोप में पकड़े गए युवकों को भी छोड़ दिया है।
ढाणी गांव में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को फिर गहरा गया। मामले को लेकर गांव की जांगड़ा धर्मशाला में 12 गांवों चांग, ढाणी चांग, सैय, रेवाड़ी खेड़ा, सिरसा द्योद्यड़ा, खरक खुर्द, खरक कलां, केलंगा की पंचायत हुई। गांव के दुकानदार भी बाजार बंद कर पंचायत में शामिल हुए।
पंचायतियों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया मगर गांव के लोग धार्मिक स्थल निर्माण का विरोध करते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त समुदाय के लोगों ने बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के गुपचुप तरीके से धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए पहले सरपंच और गणमान्य लोगों से बातचीत कर सहमति लेनी चाहिए। पंचायत में 22 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया जिसने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर तोड़फोड़ के आरोप में पकड़े गांव के युवकों को छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर पकड़े गए सुंदर जांगड़ा, कुलदीप, अजमेर रंगा, मंजीत व एक अन्य युवक को प्रशासन ने छोड़ दिया है। पंचायत के बाद बाजार भी खुल गए। करीब दो घंटे बाजार बंद रहे।
कागजात की जांच फिर रुकवाया निर्माण
पंचायत में गठित 22 सदस्यीय कमेटी ने दोपहर के समय उपायुक्त से मुलाकात की। ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त ने संबंधित सभी अधिकारियों को बुलाकर जमीन के कागजात की जांच की। ग्रामीणों के विरोध व मांग को देखते हुए उपायुक्त ने फिलहाल धार्मिक स्थल निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएसपी अशोक बखशी ने गांव चांग पंचायत में पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
पंचायत में ये रहे मौजूद
पंचायत में भिवानी नप चेयरमैन भवानी प्रताप, 12 प्रधान ऋषि, ढाणी चांग सरपंच रणबीर सिंह परमार, बजरंग चौहान, सुर्य प्रताप, प्रवीन कुमार, जयपाल फौजी, एडवोकेट मोनू परमार, लोकेश तंवर, खरक से डा. बबलू, शिवचरण, देवेंद्र कालड़ा, माईराम, सज्जन तंवर, इन्द्रजीत ठेकेदार, भोलू नंबरदार, बडेसरा से रणबीर सिंह, डा. रवींद्र, राजमोहन सिंह परमार आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।
यह है मामला
धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर 11 अक्तूबर को विरोध शुरू हुआ। गांव के लोगों ने बैठक कर इसका विरोध किया। 12 अक्तूबर को गांव के कुछ लोगों ने देर सायं सात बजे निर्माणाधीन धार्मिक स्थल गिरा दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोबारा निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके बाद लगातार गांव में इसके विरोध में बैठकों को दौर जारी रहा व 13 व 14 अक्तूबर को मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मामले में नामजद लोगों में से पुलिस ने 14 अक्तूबर बुधवार की देर रात पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
धार्मिक स्थल के निर्माण के बारे में चांग व ढाणी चंाग के सरपंचों से बातचीत की थी। हमारा मकसद गांव में तनाव फैलाना नहीं है। फिलहाल डीसी साहब ने धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवा दिया है। - अलीशेर, धार्मिक स्थल निर्माण कमेटी प्रतिनिधि।