फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police free the footpath after Argument with SHO

एसएचओ से तकरार हुई तो पुलिस ने खाली कराया फुटपाथ

Sun, 04 Oct 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sun, 04 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक थाना प्रभारी की दुकानदार से तकरार हुई तो ट्रैफिक पुलिस ने हांसी गेट से केएम स्कूल तक एक तरफ का फुटपाथ पूरी तरह खाली करवा लिया।
विज्ञापन


दिनभर पुलिस हांसी गेट क्षेत्र में डेरा डाले रही। पुलिस ने विवाद करने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी तैयारी कर ली है। उधर पुलिस ने दलील दी है कि एक प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल ने शिकायत की है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण रहता है और बच्चों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं रहता।

शुक्रवार सायं हांसी गेट चौक पर ट्रैफिक थाना प्रभारी एसआई सुभाष का एक दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया था। उस समय तो मामला निपटा दिया गया मगर शनिवार सुबह पुलिस दोबारा उक्त दुकान के सामने पहुंची। दुकानदार को फुटपाथ से सामान हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उक्त दुकानदार के अलावा अन्य दुकानदारों को भी फुटपाथ खाली करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों को भी हटा दिया गया। ट्रैफिक पुलिस दिनभर दुकान के बाहर डेरा डाल वाहनों की जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मचारी ने बताया कि सायं का एसएचओ के साथ अभद्र व्यवहार करने के अलावा सुबह हमें भी फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। दुकानदार ने फुटपाथ पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा है।
--
एक दिन की मोहलत
इस घटनाक्रम के बाद हांसी गेट चौक के दुकानदार एकत्र हुए और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस ने दुकानदारों से दो टूक कहा कि फुटपाथ खाली करना ही होगा। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही। इस बाबत पुलिस के पास शिकायत भी आई है। बाद में दुकानदारों ने पुलिस से एक दिन की मोहलत मांगी।

साहब, रेहड़ी लगाकर करते है गुजारा, रहम करो
डीएसपी अभिमन्यु जब हांसी गेट पर निरीक्षण करने पहुंचे तो रेहड़ी दुकानदार एकत्रित होकर उनके पास आए और गुहार लगाई कि साहब रेहड़ी लगाकर गुजारा करते है, पुलिस कर्मचारियों ने हटवा दी। रेहड़ी लगाने की अनुमति दे दो। इस पर डीएसपी ने इंकार कर दिया।

काश! दरोगा साहब को बाकी शहर की परेशानी दिखती
भिवानी। काश दरोगा साहब को बाकी शहर की परेशानी दिखती तो आज लोग सड़क की बजाए फुटपाथ पर पैदल चलते। दरोगा के साथ कहासुनी के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक ओर का फुटपाथ तो खाली करा लिया मगर बाकी शहर का क्या। शहर के लगभग सभी मार्गों के फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है।

नेहरू पार्क के पास तो 10 फीट की दुकान है और 15 फीट के फुटपाथ पर कब्जा कर 25 फीट जगह में दुकानदारी चल रही है। ऐसा हाल लगभग सभी मुख्य मार्गों, बाजारों का है। शहर के हांसी गेट से घंटाघर तक, घंटाघर से सराय चौपटा, बिचला बाजार, नया बाजार, दादरी गेट, महम गेट से हांसी गेट पर पूरे फुटपाथ पर अतिक्रमण है।

ट्रैफिक पुलिस नगर परिषद का काम कहकर पल्ला झाड़ रही है और नगर परिषद अधिकारी स्टाफ की कमी होने की बात कह रहे है। ऐसे में लोगों को जल्द इस समस्या से निजाम मिलती नजर नहीं आ रही।
वर्जन:::
दुकान के सामने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर वाहनों की जांच कर रहे थे तो दुकानदार ने अभद्र व्यवहार किया। दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ खाली कराने के लिए हांसी गेट स्थित एक प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल ने शिकायत की थी। बच्चों को सड़क से जाना पड़ता है, ऐसे में हादसों की आशंका रहती है। इसकी एक तरफ का फुटपाथ खाली करवाया गया। दूसरी तरफ के पुस्तक विक्रेताओं को भी फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।

सुभाष, एसएचओ
ट्रैफिक थाना
--

वर्जन:::
हांसी गेट का एक ओर का फुटपाथ खाली कराया गया है। अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों, खासकर स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। दुकानदारों को समझाया गया है।
अभिमन्यु, डीएसपी
फोटो 02, 03 व 04
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed