{"_id":"590a2a864f1c1b4a63441d61","slug":"police-arrest-electricity-problem-charkhidadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई व एसडीओ को बंधक बनाने पर सरपंच प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई व एसडीओ को बंधक बनाने पर सरपंच प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 04 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिकाड़ा जलघर पर करीब 12 दिन पूर्व जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई को बंधक बनाने मामले मेंसदर थाना पुलिस ने फतेहगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बंधक बनाने के मामले में पुलिस अब तक पांच गिरफ्तारियां कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि गत 21 अप्रैल को पेयजल किल्लत से परेशान गांव फतेहगढ़ के ग्रामीण घिकाड़ा जलघर पर एकत्र हुए थे। बता दें कि फतेहगढ़ गांव में पेयजल सप्लाई इसी जलघर से छोड़ी जाती है। फतेहगढ़ के ग्रामीणों ने जलघर पर पहुंच ताला जड़ दिया था। इसके बाद तालाबंदी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ व जेई को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था।
इसी दौरान सदर पुलिस थाना प्रभारी भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों के आश्वासन व पुलिस के समझाने केबाद ग्रामीणों ने इन अधिकारियों को छोड़ दिया था। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने इस संबंध में कुछ नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र , धर्मपाल व देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेजे जाने के आदेश सुनाए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी।