फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One person arrested in Dadam mining accident

डाडम खनन हादसा: 42 दिन बाद हुई पहली गिरफ्तारी, आरोपी चलाता था डाडम पहाड़ में हादसे वाली पिट

Sat, 12 Feb 2022 06:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 06:28 PM IST
सार

सिवानी के डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। एक जनवरी को डाडम में पहाड़ खिसकने पर बड़ा हादसा हुआ था जिसमें पांच मजदूरों की जान गई थी।

विज्ञापन
One person arrested in Dadam mining accident
डाडम खान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में हुए डाडम हादसे में 42 दिन बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक जनवरी को हुए डाडम पहाड़ खिसकने के हादसे में पांच मजदूरों की जान गई थी। जबकि इस मामले की सिवानी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी ने आरोपी डाडम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मालूम होगा कि एक जनवरी को सुबह डाडम पहाड़ी में अचानक ऊपर से पत्थर की बड़ी-बड़ी शिलाएं खिसकने से बड़ा हादसा हो गया था। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं, आधा दर्जन से अधिक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद धर्मबीर सिंह ने खनन पर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी डाडम पहुंचे और सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इनके अलावा पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी, आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, टीएमसी नेता अशोक तंवर सहित अनेक नेताओं ने भी खनन पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मामला काफी गर्म रहा। इसी बीच प्रदेश सरकार ने रिटायर्ड आईएएस एसएस प्रसाद के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया। इसके अलावा भी विभिन्न कमेटियां अलग-अलग जांच व सर्वे में जुटी हैं। एक माह तक बंद रहे खनन कार्य के बाद 31 जनवरी को डाडम पहाड़ी में खनन कार्य फिर शुरू कर दिया गया था।

पुलिस ने किया था मामला दर्ज 

डाडम पहाड़ हादसे में पुलिस ने विभिन्न धाराओं 304 पार्ट-2, 308, 427, 72 सी माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की एसआईटी मामले की जांच कर रही है। घटना के 42 दिन बाद पुलिस ने डाडम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। सुनील को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  


 

जिस पिट में हादसा हुआ था, उसके आरोपी डाडम निवासी सुनील ने गोवर्धन माइंस से एग्रीमेंट किया हुआ है।  उस पिट को सुनील द्वारा चलाया जा रहा था। मामले में गिरफ्तार सुनील को अदालत में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं। - मनोज कुमार, डीएसपी सिवानी एवं इंचार्ज एसआईटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed