फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder in vellage

दो दिन से लापता देवसर निवासी बीर सिंह की हत्या

Tue, 13 Oct 2015 12:24 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Tue, 13 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

देवसर से दो दिन से लापता व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह देवसर से दो किमी दूर बापोड़ा मार्ग पर खंडहर पड़े माइनर में उसका शव मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता चला कि व्यक्ति को तेजधार हथियार से हमला कर मारा गया है। हमला इतना तेज था कि उसकी आंखें भी बाहर निकल आईं थी। वहीं शव के आस-पास खून के फैले न होने से पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने व्यक्ति को पहले कहीं और मारा है इसके बाद शव को माइनर में फेंक गए। पुलिस ने हत्या के मामले में गांव के ही कुछ युवकों के शामिल होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


देवसर निवासी बीर सिंह (40) 10 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला, मगर वापस नहीं लौटा। कहीं पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को लापता होने की सूचना दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे देवसर गांव से करीब दो किमी दूर देवसर-बापोड़ा मार्ग पर खंडहर माइनर में बीर सिंह का शव मिला। शव की सूचना से आस-पास के गांव के लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दोपहर करीब ढाई बजे तक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बीर सिंह पहले एक प्राइवेट नर्सिंग होम में सहायक के तौर पर काम करता था। पिछले कुछ समय से खेती-बाड़ी कर गुजर-बसर कर रहा था। मृतक बीर सिंह के भतीजे ओमबीर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


कॉल में छिपा है हत्या का राज
मृतक बीर सिंह के भतीजे ओमबीर सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर को उसका चाचा घर में सफेदी कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे एक फोन आया। इसके बाद बीर सिंह बाइक लेकर घर से पांच मिनट में वापस आने को कहकर निकल गए। करीब दो-ढाई घंटे तक वापस नहीं आने पर फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ जा रहा था। देर शाम तक खोजने पर भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



घंटों थाने में बैठाया
ओमबीर ने बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे सदर थाना पहुंचकर शिकायत दी। इसके बाद भी 11 से शाम छह बजे तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जवाब मिला कि एसएचओ आएंगे तो कार्रवाई होगी। सोमवार सुबह माइनर में बीर सिंह का शव मिला।


पहले कर्मचारी का इंतजार फिर डॉक्टर का इंकार
दोपहर ढाई बजे पुलिस बृजेश के शव को लेकर भिवानी पहुंची। यहां पोस्टमार्टम हाउस में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी नहीं था। उसके घर में पता किया गया लेकिन, वह वहां भी नहीं मिला। एक घंटे बाद वह आया तो डॉक्टर ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि यहां फोरेंसिक एक्सपर्ट नहीं हैं, शव रोहतक पीजीआई ले जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed