फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man killed after minor dispute in Bhiwani

मामूली कहासुनी में हत्या: भिवानी में तीन दोस्तों को गाड़ी से कुचला, एक ने मौके पर तोड़ा दम, होटल में हुआ था विवाद

Sat, 21 May 2022 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 May 2022 03:25 PM IST
सार

गांव घुसकानी निवासी 32 वर्षीय सत्येंद्र टाटा 407 में सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार देर शाम को सत्येंद्र अपने दोस्त कितलाना वासी प्रमोद को उसके घर छोड़ने कितलाना आया था। उसके साथ घुसकानी के ही संदीप और सुमित भी थे।

विज्ञापन
Man killed after minor dispute in Bhiwani
मृतक सत्येंद्र और जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर कितलाना टोल प्लाजा के समीप एक होटल पर शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे खाना खाने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक को गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया। वहीं उसके दो दोस्तों को भी गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को सामान्य अस्पताल लाया गया। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घायलों के बयान दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गांव घुसकानी निवासी 32 वर्षीय सत्येंद्र टाटा 407 में सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार देर शाम को सत्येंद्र अपने दोस्त कितलाना वासी प्रमोद को उसके घर छोड़ने कितलाना आया था। उसके साथ घुसकानी के ही संदीप और सुमित भी थे। ये चारों कितलाना टोल प्लाजा के समीप उपकार वैभव होटल पर देर रात करीब 12 बजे खाना खाने के लिए रुक गए। जब वे खाना खा रहे थे तो होटल में ही बैठे चार युवकों मिताथल वासी अजय व प्रदीप, डोहकी निवासी हरदीप और चांग वासी प्रीत के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने इन चारों पर लाठी डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपनी एसेंट गाड़ी से सत्येंद्र, संदीप और सुमित को कुचल दिया। गंभीर चोटों की वजह से सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप और सुमित को गंभीर हालत में होटल संचालक सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। देर रात करीब डेढ़ बजे सत्येंद्र के परिजन अस्पताल पहुंचे। सदर पुलिस थाना एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल युवकों व परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी युवक अजय, प्रदीप वासी मिताथल, हरदीप और प्रीत के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed