फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Major breakthrough in Rohit Dhankhar murder case Bhiwani CIA arrests three absconding accused from Bengaluru

Haryana: रोहित धनखड़ हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, भिवानी CIA ने बेंगलुरु से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Sat, 13 Dec 2025 02:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Dec 2025 02:07 PM IST
सार

27 नवंबर को रोहित अपने दोस्त जतिन (बौंदकलां, चरखी दादरी) के साथ भिवानी के रेवाड़ी खेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां बारात में आए कुछ युवकों द्वारा महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने का रोहित ने विरोध किया, जिससे कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Major breakthrough in Rohit Dhankhar murder case Bhiwani CIA arrests three absconding accused from Bengaluru
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक जिले के हुमायूंपुर गांव के राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित धनखड़ हत्याकांड में भिवानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में मीडिया को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिगड़ाना गांव निवासी वरुण, उसके भाई तरुण और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस टीम इन तीनों को बेंगलुरु से लेकर भिवानी ला रही है। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध यूनिट, सदर थाना और साइबर पुलिस को निर्देश दिए गए थे। 12 दिसंबर को सीआईए टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


27 नवंबर को रोहित अपने दोस्त जतिन (बौंदकलां, चरखी दादरी) के साथ भिवानी के रेवाड़ी खेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां बारात में आए कुछ युवकों द्वारा महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने का रोहित ने विरोध किया, जिससे कहासुनी हो गई। लौटते समय रेलवे फाटक के पास आरोपियों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मारी और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। गंभीर घायल रोहित की 29 नवंबर को रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। मां सरोज की शिकायत पर सदर थाना भिवानी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपियों के फरार होने से परिवार और ग्रामीणों में रोष था। पंचायत ने आंदोलन की चेतावनी दी थी और डीजीपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। अब इन गिरफ्तारियों से परिवार को राहत मिली है, लेकिन वे सभी आरोपियों की सजा की मांग कर रहे हैं।रोहित सात बार के नेशनल चैंपियन थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उनकी मौत से खेल जगत में शोक है। पुलिस जांच जारी है और जल्द कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed