{"_id":"642960216536d012530f2497","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-lady-in-bhiwani-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: मदद का झांसा दे चलती बस में युवकों ने महिला के आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ, घर जा रही थी पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: मदद का झांसा दे चलती बस में युवकों ने महिला के आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ, घर जा रही थी पीड़िता
Sun, 02 Apr 2023 04:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 04:29 PM IST
सार
महिला लोहारू रूट की बस में सवार थी। पीड़िता अपने बच्चों व सामान के साथ घर आ रही थी। जूई थाना में शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में लोहारू रूट पर जाने वाली एक बस में तीन युवकों के द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के करीब सवा लाख रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। महिला को जब चोरी के बारे में पता चला तो तीनों युवक बस से उतर कर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जूई थाना में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला नीतू ने बताया कि वह लोहानी निवासी है। शनिवार को वह अपने तीन बच्चों के साथ नंदगांव से भिवानी आई थी। लोहारू पुल से वह लोहानी जाने के लिए बस में सवार हो गई। उसके साथ में उसके तीन बच्चे व एक बैग था। जब वह बस में चढ़ी तो उसके साथ-साथ तीन युवक और बस में सवार हो गए।
विज्ञापन
उक्त युवकों ने महिला को बैग को छोड़कर आगे जाने को कहा। महिला उक्त युवकों की बातों में आकर बैग को बस में एक जगह छोड़कर बच्चों के साथ अगले हिस्से की तरफ चली गई। जबकि उक्त तीन युवक बैग के पास ही खड़े रहे। तभी बस में सवार संजय नाम के व्यक्ति ने महिला को बताया कि युवकों ने बैग में कुछ सामान निकाला है।
विज्ञापन
जब महिला ने बैग को चेक किया तो उसे सोने की चेन, चांदी के सिक्के, चांदी की गणेश की मूर्ति व साढ़े नौ हजार रुपये की नकदी नहीं मिली। जब महिला ने युवकों को पकड़ने के लिए आवाजा लगाई तो उक्त तीनों युवक धिराणा मोड़ के समीप बस में से कूदकर भाग गए। पीड़ित महिला ने इस बारे में जूई थाना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जूई थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उक्त तीनों आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।