फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Head of the Home Guard, hit, slap, chaos, apologizes

सरपंच ने होमगार्ड को जड़े थप्पड़, हुआ हंगामा, मांगी माफी

Fri, 08 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Head of the Home Guard, hit, slap, chaos, apologizes
homegard
भिवानी। महम गेट पर गलत साइड से कार मोड़ रहे सरपंच को होमगार्ड ने रोका तो सरपंच ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। काफी देर चौक पर हंगामा हुआ। बाद में सिविल लाइन थाना में भी समझौते के लिए एक घंटे तक ड्रामा चला मगर होम गार्ड नहीं माना। आखिरकार पुलिस ने होम गार्ड की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। महम गेट पर होम गार्ड का जवान राजकुमार ड्यूटी पर था। चौक को तिराहा बनाया हुआ है। इसी दौरान आल्टो कार में आए मालवास गांव के सरपंच ने गलत दिशा से गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया। होमगार्ड ने उसे रोका और इसी दौरान झगड़ा हुआ। होम गार्ड राज कुमार ने बताया कि सरपंच ने उसकी कॉलर पकड़कर गाड़ी के अंदर खींचा और थप्पड़ मारे। गालियां दी। साथ ही उसे धक्का मार भागने का प्रयास किया। इस पर चौक पर ही तैनात पुलिस कर्मी विश्वास ने दौड़कर गाड़ी को रोका। मुख्य चौक के बीच मारपीट होने से हंगामा मचा और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ट्रैफिक थाना प्रभारी सुभाष, सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और सरपंच व गार्ड को सिविल लाइन थाना लाए।
विज्ञापन


समझौते के लिए एक घंटे से ज्यादा समय तक चले प्रयास
सिविल लाइन थाना में घंटे तक समझौते के प्रयास चले। आरोपी सरपंच ने होम गार्ड से माफी मांगी। उसके साथ आए लोगों ने भी माफी मांगी, मगर होम गार्ड का जवान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ। होम गार्ड के जवान राज कुमार ने बताया कि उसे गालियां दी गई, वर्दी फाड़ दी गई। वह चाहता है कि कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई कोई मारपीट
मामले में मालवास सरपंच राज कुमार ने बताया कि उसने कोई मारपीट नहीं की। गलत साइड से गाड़ी जरूर मोड़ रहा था मगर गाली गलौच मारपीट के आरोप झूठे है।

पुलिस हुई सख्त, नहीं खड़े करने दिए वाहन
झगड़े के बाद महम गेट पर पुलिस अलर्ट हुई और यहां किसी को भी गलत साइड से नहीं निकलने दिया। इतना ही नहीं आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटवाया।


वर्जन:::
होमगार्ड राज कुमार से मारपीट के मामले में सरपंच राज कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किय गया है। अभी जांच की जा रही है।
जय सिंह, एसएचओ
सिविल लाइन थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed