फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Youth convicted for raping a minor gets 20 years imprisonment

Bhiwani: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी युवक को 20 साल कैद व 40 हजार जुर्माना की सजा

Wed, 03 Apr 2024 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी युवक को 20 साल कैद व 40 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई है। जुर्माना राशि न भरने पर अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान किया है।

विज्ञापन
Bhiwani: Youth convicted for raping a minor gets 20 years imprisonment
court demo pic

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो एक्ट की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने युवक को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 40 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट की फास्ट ट्रैक कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनीका ने शांति नगर ढाणा रोड क्षेत्र निवासी विशाल को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार देते हुए 6 पॉस्को एक्ट के तहत 20 साल कैद की सजा 25,000 रुपये जुर्माना, धारा 366 भारतीय दंड संहिता के तहत 10 वर्ष कैद की सजा व 10,000 रुपये जुर्माना और धारा 363 भारतीय दंड संहिता के तहत तीन वर्ष कैद की सजा व 5,000 रुपये का जुर्माना, धारा 506 में तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 40,000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना ने वर्ष 2023 में केस दर्ज किया था। इसमें नाबालिग की मां ने आरोपी युवक द्वारा उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed