{"_id":"58975df64f1c1bcf6de80707","slug":"bhiwani-news-person-ate-poison-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने निगला जहर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने निगला जहर, पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
poison
भिवानी की कृष्णा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
मामला रविवार सुबह का है। कृष्णा कॉलोनी वासी ओमप्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इमरजेंसी लाए जहां चिकित्सक ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। मगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस पीजीआई में ओमप्रकाश के बयान दर्ज करने पहुंची मगर चिकित्सक ने उसे बयान देने के लिए अनफिट करार दिया। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज राजबीर सिवाच ने बताया कि ओमप्रकाश अभी अनफिट है और उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।