फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies after being hit by unidentified vehicle; companion critically injured

Barabanki News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 10 Oct 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by unidentified vehicle; companion critically injured
सतरिख। हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर मजीठा गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोहित (23) की मौत हो गई, जबकि अमरजोत (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित माती के केवाड़ी गांव के निवासी थे, जबकि अमरजोत सतरिख के नेवली गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों शराब गोदाम में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक गंभीर

त्रिलोकपुर। रानीबाजार-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर शनिवार देर शाम धान की पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक अमीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सद्दीपुर के निवासी हैं। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस 108 को फोन किया। आरोप है कि एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इस दौरान अमीर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। बाद में एंबुलेंस उन्हें सीएचसी ले गई। हादसे के चलते सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed