{"_id":"575f09a44f1c1b4d1f11b8d5","slug":"bhiwani-news-crime-thief-family-close-theft-eight-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने परिवार वालों को बंद कर उड़ाए आठ लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने परिवार वालों को बंद कर उड़ाए आठ लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
नगदी उड़ाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार की रात चोरों ने देवनगर और ढाणा रोड पर उत्पात मचाया। देवनगर में लकड़ी दुकानदार के परिवार को कमरे में बंद कर पांच लाख की नगदी व करीब तीन लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। ढाणा रोड पर परिवार छत पर सोया रहा और चोर घर से करीब 60 हजार की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने सूचना पर निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने रविवार रात देवनगर में उत्पात मचाया। सबसे पहले चोर यहां नवनिर्मित कोठी में घुसे मगर सारे दरवाजे बंद होने के कारण चोरी करने में कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद चोरों ने खराद का काम करने वाले रमेश कुमार के मकान को अपना निशाना बनाया। रमेश अपने मकान की छत पर सोया हुआ था और घर के एक कमरे में उसकी पत्नी व बच्चे, दूसरे कमरे में दो भांजे व बेटा सो रहा था। चोर परिवार के सदस्य जिन कमरों में सोये थे, उनकी बाहर से कुंडी बंद कर बाकी दो कमरों से आभूषण व नगदी ले गए। चोरी की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कुलदीप सिंह ने भी मौके से चोरों के फिंगर प्रिंट लिए। पीड़ित रमेश कुमार ने बताया कि उसे सुबह लकड़ी लेने जाना था। दो लाख रुपये पहले के बकाया चुकाने थे। इसके लिए दो लाख 70 हजार रुपये नगदी उनकी अलमारी में रखी थी। एक लाख 7 हजार रुपये दूसरे भाई की अलमारी में रखे थे। इनके अलावा चोर दो सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, एक चांदी का हार, बच्चों की चांदी के आभूषण, एलईडी चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। रमेश ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह छत से उतरकर नीचे आया तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। जिन कमरों में परिवार के सदस्य सोये हुए थे, उन कमरों की कुंडी बाहर से बंद थी। मामले में एसएचओ सदर थाना जय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
न कुत्ता भौंका और मशीन के बॉक्स से निकाली चाबी, नजदीकी पर शक
रमेश के घर कुत्ता है। मगर रात को वह नहीं भौंका। रमेश ने बताया कि कुत्ता भी बेसुध हालत में मिला है। लगता है उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया है। परिजनों के अनुसार, अलमारी की चाबी एक सिलाई मशीन के अंदर के बॉक्स में थी। वहां से चाबी निकाली और फिर अलमारी खोली। अलमारी के अंदर से दूसरी अलमारी की चाबी निकाली। इन सब बातों से शक की सूई नजदीकी पर घूम रही है। या चोरी से पहले अच्छे से रैकी की गई है।
विज्ञापन
परिवार सोया रहा, घर में हो गई चोरी
ढाणा रोड गली नंबर 12 में रहने वाल परचून दुकानदार दिनेश कुमार के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दिनेश कुमार अपने परिवार समेत मकान की छत पर सोया हुआ था। दिनेश ने बताया कि सुबह जब वह छत से नीचे आया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से चांदी का सेट, तीन जोड़ी पायजेब, दो मंगलसूत्र, सोने की लोंग, दो जोड़ी चुटकी, एक सोने की अंगूठी, चांदी की चेन के अलावा करीब 35 सौ रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। सूचना पर जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर निरीक्षण किया है और जांच की जा रही है।