{"_id":"57e822ad4f1c1b906c574205","slug":"bhiwani-news-crime-teenager-girl-rape-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी व एक युवती से दुष्कर्म, मामले दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किशोरी व एक युवती से दुष्कर्म, मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में एक युवती और एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले प्रकाश में आए है। परिजनों ने महिला पुलिस पर कार्रवाई में कोताही बरतने के आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामले में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला तोशाम थाना क्षेत्र के एक गांव का रहा। यहां करीब 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान पर भारीवास वासी युवक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला एसआई बृजबाला ने बताया कि भारीवास वासी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है। दूसरा मामला सिवानी क्षेत्र के एक गांव का रहा। यहां करीब 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर राय सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में परिजन देर रात तक महिला थाने में डटे रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला थाना पुलिस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। कोताही बरती जा रही है। मुकदमा दर्ज करने में भी आनाकानी की जा रही थी। मामले में महिला थाना से एएसआई इंद्रावती ने बताया कि राय सिंह नामक युवक पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।