फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, grmin bank branch, theft, bwanikhera

ग्रामीण बैंक शाखा में चोरी

Fri, 29 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, grmin bank branch, theft, bwanikhera
बैंक - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के  गांव मिलकपुर स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा से चोर बुधवार रात खिड़की उखाड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। वहीं बैंक में रखी सुरक्षा कर्मी की गन भी अपने साथ ले गए। हालांकि चोर नकदी की सेफ भारी होने के कारण उठा नहीं पाए। इसके चलते बैंक से नकदी चोरी होने से बच गई।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारी जब बैंक में आए तो खिड़की उखड़ी देख दंग रह गए। उन्होंने सेफ को संभाला। सेफ बैंक में ही रखा हुआ था। कर्मचारियों ने घटना की सूचना तुरंत बैंक शाखा मैनेजर व पुलिस को दी। सूचना पाकर बवानीखेड़ा थाना प्रभारी गल्ला राम, सीआईए पुलिस की टीम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच की। बैंक मैनेजर सूबे सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब वे बैंक शाखा में डयूटी के लिए पहुंचे तो उन्होंने बताया कि बैंक  की पिछली दीवार की खिड़की टूटी हुई है। यह बस देखकर वह दंग रह गए और उन्होंने बैंक के अंदर जाकर देखा तो अधिकतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। उन्होंने सबसे पहले स्ट्रांग रूम को जांचा। रूम का दरवाजा टूटा हुआ था और कैश की सेफ भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। चोरों द्वारा सेफ के हैंडल व लॉक को तोड़ने का प्रयास किया गया था। लेकिन वे सेफ से कैश निकालने में सफल नहीं हो पाए। सेफ में भारी वजन होने के कारण चोर उसे उठा नहीं पाए। इसके चलते बैंक से किसी प्रकार की नकदी चोरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बंदूक समेत इलेक्ट्रिॉनिक सामान ले उड़े
मैनेजर ने बताया कि चोर राउडर, नेट सिस्टम, लिज लाइन मॉडम, रि-सैट मॉडम, स्विच, तीन सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम का स्विच व सुरक्षा कर्मी की बैंक में रखी गन चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि कल सायं बरसात होने के कारण बैंक का सुरक्षा कर्मी गन को बैंक में ही रखकर घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर अधिकारियों की टीमें जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed