{"_id":"57cc719c4f1c1bbe30317789","slug":"bhiwani-news-crime-girl-boy-poison-eat","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से तंग युवक ने जहर निगला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से तंग युवक ने जहर निगला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में एक युवक द्वारा युवती से तंग होकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। युवक ने आरोप लगाया कि एक युवती उसे परेशान कर रही है कि पांच लाख रुपये दे वरना दुष्कर्म का मामला दर्ज कराएगी। मामले में युवक से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में युवती और उसके एक करीबी जो कि पुलिस में है, का नाम है। फिलहाल पुलिस ने युवक पर ही आत्महत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।
मामला शनिवार देर शाम का है। शांति नगर के एक युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। युवक की हालत फिलहाल सही है। युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस बयान और सुसाइड नोट में युवक ने बताया कि एक युवती उसे तंग कर रही है। उसे झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा हरी है। इसमें उसका एक परिजन भी शामिल है जो कि पुलिस में है। वह किसी अन्य जिले में कार्यरत है।
मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले में शांतिनगर वासी युवक दिनेश के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। युवक से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवती द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बारे में लिखा है। फिलहाल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।