फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, fight, vehicle, break

पुरानी रंजिश में की मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े, हुआ हंगामा

Tue, 13 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, fight, vehicle, break
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में पुरानी रंजिश में आठ-10 युवकों ने सवारी वाहन में सवार युवक का करीब 10 किलोमीटर पीछा किया और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। बाद में युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी एक युवक को पकड़ा तो युवक के परिजनों ने विरोध किया और पुलिस कर्मी को ले जाने नहीं दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। बाद में भारी पुलिस फोर्स पहुंची तो युवक भाग खड़े हुए। घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर चार नामजद व पांच-छह अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे का है। जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के सामने एक सवारी वाहन में सवार युवकों का पीछा करते हुए स्कार्पिया सवार 8-10 युवक आए और हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और युवक से मारपीट की। युवक इसके बाद किसी तरह छूटकर चौकी पहुंचा। चौकी से पुलिस कर्मी युवक के साथ उक्त क्षेत्र में गया तो पुलिस के सामने ही युवक से मारपीट की गई। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा तो युवक के परिजनों व क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया और युवक को नहीं ले जाने दिया। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने थाना प्रभारी को सूचित कर पुलिस फोर्स को बुलाया। एसएचओ संदीप पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तो आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल युवक मनिंद्र ने बताया कि वह ढिगावा गांव का रहने वाला है और सुबह भिवानी आने के लिए सवारी वाहन में सवार हुआ था। सवारी गाड़ी जब लोहानी के पास पहुंची तो स्कार्पियों में सवार 8-10 युवक उनका पीछा करने लगे। चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई मगर चारा मंडी के पास उक्त युवकों ने अपनी गाड़ी हमारी गाड़ी के आगे अड़ा दी। चालक इसके बाद डाबर कॉलोनी होते हुए गाड़ी को जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र की ओर ले गया। यहां उक्त लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और मारपीट की।
विज्ञापन


मामले में अनाज मंडी चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मनिंद्र पहले भिवानी में जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र में रहता था। यहीं से इनकी पुरानी रंजिश है। युवक की शिकायत पर बिन्नू, रमेश, मदन, रवि व पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed