फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, farmer, hanged, dead body, case file, thirteen

फंदे पर लटका मिला किसान का शव, 13 पर केस

Sun, 17 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, farmer, hanged, dead body, case file, thirteen
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : bureau
भिवानी में लोहानी गांव के खेत में शनिवार सुबह किसान का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन विवाद में परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह का है। गांव लोहानी में किसान रामफल का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर जूई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन विवाद में परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। मृतक के भाई रोहताश ने बताया कि 11 जून को भी रामफल के साथ मारपीट हुई थी। इस कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव के कुछ दबंग जमीन विवाद में लगातार दबाव बना रहे थे। परिजनों ने बताया कि काफी समय से गांव के कुछ दबंगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। अनेक दफा झगड़ा भी हुआ। अब इस विवाद के चलते रामफल को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जूई चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि 13 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। इनमें कमल, राज, राजबीर, मुकेश, मुंगेश, ज्ञान, सुरेश, देवेंद्र, नरेंद्र, विकास, अनूप, बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों में अधिकतर सगे भाई
आरोपी 13 लोगों में अधिकतर सगे भाई हैं। कमल, राज, राजबीर सगे भाई हैं तो मुकेश, मुुगेश, ज्ञान सगे भाई हैं। इनके अलावा सुरेश, नरेंद्र, देवेंद्र तीनों सगे भाई हैं। विकास, अनूप भी सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed