फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A injured Man commit suicide at Bhiwani of Haryana  

हरियाणा : झगड़े में घायल युवक अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा, परिजन बोले-समझौते का बनाया जा रहा था दबाव

Mon, 22 Mar 2021 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
A injured Man commit suicide at Bhiwani of Haryana  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के भिवानी में झगड़े में घायल एक युवक ने सोमवार सुबह चौ. बंसीलाल जिला सामान्य अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई। वह अस्पताल में उपचाराधीन था। युवक की मौत से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस थाना एसएचओ संदीप शर्मा, दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन



युवक एक झगड़े में घायल होने के बाद जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर दो के कमरा नंबर तीन में उपचाराधीन था। मृतक के परिजनों ने समझौते के लिए दबाव बनाने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसी तनाव में घायल युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक खाड़ी मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय बाबूलाल था जिसका 18 मार्च को कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद से वह अस्पताल के वार्ड नौ के कमरा नंबर तीन में दाखिल था। एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई दारा सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में एक नामजद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज हुआ है। मृतक के भाई का आरोप था कि झगड़े के बाद आरोपी पक्ष के लोग लगातार उन पर समझौते का दबाव बना रहे थे और इसी तनाव की वजह से बाबू लाल ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed