फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कहासुनी के बाद कबाड़ विक्रेता की पीठ में जेली घोंपी

कहासुनी के बाद कबाड़ विक्रेता की पीठ में जेली घोंपी

Wed, 16 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी के बाद कबाड़ विक्रेता की पीठ में जेली घोंपी
कहासुनी के बाद कबाड़ विक्रेता की पीठ में जेली घोंपी
विज्ञापन

भिवानी। एक दिन पहले मोबाइल पर हुई कहासुनी होने के बाद कुछ युवकों ने कबाड़ विक्रेता को लोहे की राड व डंडों से पिटाई करने के बाद पीठ में जेली घोंप दी। साथ की दुकान में काम करने वाले युवक ने परिजनों को जानकारी दी और घायल अवस्था में कबाड़ विक्रेता को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक का इलाज शुरू कर दिया। जैन चौक पुलिस चौकी ने घायल युवक के बयान पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
मंगलवार दोपहर 17-18 युवक घोसियान चौक के पास कबाड़ विक्रेता 24 साल के प्रदीप की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचती हमलावरों ने लाठी, डंडों से पेट, सर, पीठ व टांगों पर दुकान में पड़ी लोहे की राडों व जेली से वार किया। साथ के दुकानदार भोलू ने हमलावरों से प्रदीप को छुड़वाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवकों को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल के भाई दिनेश ने बताया कि कन्हैया चौक के पास उनकी कबाड़ी की दुकान है। सोमवार को मोबाइल पर प्रदीप की किसी के साथ कहासुनी हो गई थी जिसके कारण मंगलवार दोपहर 11 बजे कुछ युवकों ने प्रदीप पर हमला बोल दिया। युवकों ने प्रदीप को लाठी डंडों व दुकान में पड़ी लोहे की रॉड और जेली मार कर घायल कर दिया। साथ के दुकानदारों ने उसे घटना की जानकारी दी और वह सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां अभी इलाज जारी है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन चौकी हेड कांस्टेबल नवीन कुमार ने बताया कि प्रदीप के बयान पर युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं जिनमें दो युवकों के नाम दर्ज करवाए गए हैं और अन्य युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed