{"_id":"5cc35fb6bdec220750606dc9","slug":"71556307894-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के बदले गलती से विवाहिता ने निगला जहर, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा के बदले गलती से विवाहिता ने निगला जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के हालुवास गेट क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय महिला ने दवा के धोखे से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर शहर के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जहरीले पदार्थ से विवाहिता की मौत की सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को दिए बयान में दादरी के झज्जर घाटी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन 27 वर्षीय अनीता की शादी 8 साल पहले हालुवास गेट क्षेत्र निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पांच साल का एक बच्चा भी है। उसने बताया कि 22 अप्रैल की शाम 6 बजे उसकी बहन अनीता की अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसके चलते उसने दवा के बदले गलती से जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। अनीता की तबियत और ज्यादा बिगडने के बाद उसका पति मुकेश उसे रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां उपचार के दौरान अनीता ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वहीं सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।