फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गोदाम का ताला तोड़कर हजारों के पाइप चोरी

गोदाम का ताला तोड़कर हजारों के पाइप चोरी

Tue, 10 Apr 2018 03:03 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
गोदाम का ताला तोड़कर हजारों के पाइप चोरी
गोदाम का ताला तोड़कर हजारों के पाइप चोरी
विज्ञापन

भिवानी।
ढाणा रोड स्थित पाइपों के गोदाम का ताला तोड़कर चोर गिरोह के सदस्य रविवार रात को हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने वहां रखे इनवेटर, बैटरी व पाइपों सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। गोदाम मालिक ने घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस द्वारा फैक्टरी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सेक्टर-13 निवासी संदीप यादव ने बताया कि वह लोह व प्लास्टिक के पाइप बाजार में थोक के भाव में सप्लाई करते है। पाइप रखने के लिए ढाणा रोड पर गोदाम बनाया हुआ है। अज्ञात व्यक्ति रविवार रात को दीवार फांदकर गोदाम में घुस आए। वहां रूम के ताले तोड़कर एक इनवर्टर, बैटरी, प्लास्टिक के पाइप, चौकीदार के रूम में रखे गैस सिलेंडर, कूकर, स्टील व पीतल के बर्तन उठा ले गए। सुबह गोदाम पर पहुंचे तो मैन गेट का ताला खोलने के बादद अंदर जा कर देखा। वहां गोदाम के सभी रूम के ताले तोड़ रखे थे। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हेडकांस्टेबल नरेंद्र ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। पुलिस द्वारा गोदाम मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed