{"_id":"5aa6d81c4f1c1bc1758b5237","slug":"61520883740-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री बता महिलाओं से लाखों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री बता महिलाओं से लाखों ठगे
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलवाने के नाम पर भाजपा महिला नेता ने ठगे 2 लाख दस हजार
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिले की दो दर्जन महिलाओं ने भाजपा की एक कथित महिला नेता पर सरकारी स्कूल में चपरासी व बाल सेवा आश्रम में कुक की नौकरी पर लगवाने के नाम पर दस से 50 हजार रुपये तक की ठगी करने का संगीन आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर दो दर्जन महिलाएं सोमवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। एसपी ने मामले की जांच के लिए डीएसपी को आदेश दिए। डीएसपी ने इन सभी महिलाओं को अपने ऑफिस बुलाकर सोमवार को बयान दर्ज किए। इस मामले को लेकर प्रधान गुड्डी देवी के नेतृत्व में पीड़ित महिलाएं एसपी से मिलने पहुंचीं। एसपी ने उन्हें जांच कर इंसाफ करने का भरोसा दिलाया।
--
एक मंत्री से सीधी पहुंच बताकर ठगे 50 हजार
गांव पालुवास निवासी सुशीला देवी ने बताया कि वह चार-पांच महीने पहले कोर्ट गई हुई थी। वहां पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। उसने उसे अपने आपको भाजपा नेत्री बताया। इसके बाद वह उसके घर आई और कहा कि एक मंत्री से मेरी मुलाकात है, तुम्हें किसी सरकारी स्कूल में चपरासी लगवा दूंगी। इस एवज में मुझ से 60 हजार रुपये मांगे। मैंने एक ज्वेलर्स के पास अपने गहने गिरवी रखकर 50 हजार रुपये दे दिए, लेकिन न ही तो नौकरी लगवाई और ना ही पैसे उलटे दिए।
---
महिला एसएचओ बनकर ठगे 10 हजार
बृजवासी कालोनी निवासी कैलाश देवी ने बताया कि उसकी बेटी अनिता का दहेज मामले को लेकर महिला थाना में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान ऑटो में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। उसने अनीता को महिला थाना एसएचओ बताते हुए कहा कि मुझसे मिलना, मैं तुम्हारा केस दर्ज करवा दूंगी। इस एवज में मुझसे 10 हजार रुपये ठग लिये। बाद में पता लगाया तो वह थाना प्रभारी नहीं है।
विज्ञापन
--
दहेज का सामान दिलाने के नाम की ठगी
ढाणा रोड निवासी मौसमी देवी ने आरेाप लगाया कि 10 नवंबर को उसकी बेटी की शादी थी। जिसकी शादी में उसने करीब एक लाख रुपये का दहेज मुफ्त में दिलाने का भरोसा दिलाया। इस एवज में उक्त महिला ने 20 हजार रुपये ठग लिये और शादी के लिए दहेज के सामान के लिए इंतजार करते रहे। बाद में मकान गिरवी रखकर सामान खरीदना पड़ा।
--
नौकरी के नाम पर इन महिलाओं ने लगाए आरोप
पीड़ित महिला ----- नौकरी ---- ठगे
अनीता, पुराना बस रुटैंड-- आश्रम वार्डन -- 15 हजार
बबली देवी, हनुमान गेट- आश्रम कुक --- 10 हजार
कमला, हनुमान गेट- --- आश्रम कुक --- 10 हजार
सुदेश, हनुमान गेट -- आश्रम कुक-- 10 हजार
सुशीला, पालुवास - चपरासी ------ 50 हजार
दयावंती, पुराना बस स्टैंड--वार्डन -- 15 हजार
पूनम, हनुमान गेट--- चपरासी -- 15 हजार
कृष्णा, हनुमान गेट-- चपरासी -- 15 हजार
--
एक सरपंच के इशारे पर मुझे झूठे मामले में फंसाने की रची जा रही है साजिश
खुद को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बताते हुए उक्त महिला ने बताया कि एक सरपंच के साथ मेरा विवाद चला आ रहा है। सरपंच के इशारे पर ही मुझे परेशान कर झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। एक महिला से मेरा लेन- देन का मामला था, जो कि सदर थाना पुलिस के सामने ही निपट गया था। अब मुझे बेवजह परेशान किया जा रहा है।
आरोपी महिला नेत्री
--
पुलिस को शिकायत मिली है। इस मामले की पूरी तरह से जांच करवाई जाएगी। जांच के लिए आदेश दे दिए गए है। पुलिस इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करेगी।
सुरेंद्र कुमार भौरिया, एसपी
--
भाजपा महिला मोर्चा की मैं अध्यक्ष हूं। उक्त महिला का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। इस महिला के बारे में कई शिकायत आ चुकी हैं। इस बारे में एसपी को लिखित में शिकायत की जा चुकी है।
बबीता तंवर, अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा